Shimla: नए साल में डिपुओं में सस्ती मिलेगी दाल, सरकार ने दी मंजूरी

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Dec, 2024 05:20 PM

shimla depu pulses cheap

नए साल में सस्ते राशन के डिपुओं में उपभोक्ताओं को उड़द यानी माश की दाल 5 रुपए सस्ती मिलेगी। प्रदेश सरकार ने उड़द की दाल के नए रेट को मंजूरी दे दी है। डिपुओं में एनएफ एसए के तहत आने वाले उपभोक्ताओं को उड़द की दाल 58 रुपए प्रति किलो के दर से दी जाएगी।

शिमला (राजेश): नए साल में सस्ते राशन के डिपुओं में उपभोक्ताओं को उड़द यानी माश की दाल 5 रुपए सस्ती मिलेगी। प्रदेश सरकार ने उड़द की दाल के नए रेट को मंजूरी दे दी है। डिपुओं में एनएफ एसए के तहत आने वाले उपभोक्ताओं को उड़द की दाल 58 रुपए प्रति किलो के दर से दी जाएगी। पहले इस श्रेणी के लोगों को दी जाने वाली उड़द की दाल 63 रुपए प्रति किलो दी जाती थी। इसी तरह से एपीएल परिवारों के लिए उड़द का रेट 68 रुपए किलो तय किया गया है। डिपुओं में पहले इन परिवारों को 73 रुपए किलो की दर से उड़द की दाल दी जा रही थी।

आयकरदाताओं को उड़द की दाल खरीदने के लिए पहले से अधिक जेब ढीली करनी होंगी। डिपुओं में आयकतरदाताओं को को उड़द की दाल अब 93 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिलेगी। पहले यही भाव 83 रुपए प्रति किलो थे। बाजारों के मुकाबले सरकार डिपुओं में यह दाल काफी कम कीमत पर उपलब्ध करवाएगी। अभी बाजार में उड़द की दाल 115 से 120 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रही है। ऐसे में डिपुओं में सस्ती दालें उपलब्ध होने से उपभोक्ताओं को महंगाई से कुछ राहत मिलेगी।

निगम ने मंगवाई 38 हजार क्विंटल दाल
सरकार से उड़द के रेट अप्रूव होने से हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने 38 हजार क्विंटल उड़द का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। नई साल में डिपुओं में उपभोक्ताओं को कम कीमत पर ये दाल उपलब्ध हो जाएगी।

सस्ती मिलेगी उड़द दाल
राज्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि सस्ते राशन के डिपुओं में उपभोक्ताओं उड़द यानी माश की दाल 5 रुपए सस्ती दी जाएगी। इसके लिए पहले ही सप्लाई ऑर्डर जारी किया जा चुका है। इसके बाद होलसेल गोदाम में दालों की सप्लाई पहुंचनी भी शुरू हो गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!