Chamba: रिश्वत लेते पकड़े गए निगम कार्यालय चम्बा के प्रभारी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Dec, 2024 10:45 PM

chamba bribe chamba incharge police remand

विजीलैंस द्वारा रिश्वत लेते पकड़े गए हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट निगम कार्यालय चम्बा के प्रभारी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया है। रिमांड पर लेने के बाद विजीलैंस ने आगामी जांच शुरू...

चम्बा (काकू): विजीलैंस द्वारा रिश्वत लेते पकड़े गए हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट निगम कार्यालय चम्बा के प्रभारी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया है। रिमांड पर लेने के बाद विजीलैंस ने आगामी जांच शुरू कर दी है। विजीलैंस टीम ने शुक्रवार को हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट निगम कार्यालय चम्बा के प्रभारी को 18,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर अमल में लाई गई थी।

शिकायतकर्त्ता अंकित वर्मा ने बताया कि वह हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट निगम में मास्टर ट्रेनर के तौर पर कार्य कर रहा था। इसके लिए उसे 3 महीने का 90 हजार रुपए मेहनताना दिया गया। इसकी एवज में आरोपी रिश्वत की मांग कर रहा था। विजीलैंस की टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर आरोपी को जिला मुख्यालय स्थित रावी व्यू कैफे में रंगे हाथ दबोच लिया। डीएसपी विजीलैंस अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!