सुक्खू सरकार ने डिनोटिफाई किए 11 ब्लॉक, पेपर लीक केस मामले में 2 और गिरफ्तार, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 01 Jan, 2023 07:40 AM

himachal top 10 news

वर्ष 2022 के आखिरी दिन राज्य की सुक्खू सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आने वाले 11 डिवैल्पमैंट ब्लॉक डिनोटिफाई किए हैं। राज्य सरकार ने 21 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। इसके अलावा 2 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है जबकि...

शिमला (ब्यूरो): वर्ष 2022 के आखिरी दिन राज्य की सुक्खू सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आने वाले 11 डिवैल्पमैंट ब्लॉक डिनोटिफाई किए हैं। राज्य सरकार ने 21 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। इसके अलावा 2 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है जबकि 5 एचएएस अधिकारियों के तबादले भी गए हैं। प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के तहत वर्ष 2022-23 के लिए हिमाचल प्रदेश को 3 औद्योगिक परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। कर्मचारी चयन आयोग में जेओए (आईटी) पेपर लीक मामले में विजिलैंस ने 2 और गिरफ्तारियां की हैं। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मौसम साफ रहा। इसी बीच पर्यटन नगरी मनाली व शिमला में सैलानियों ने खूब मस्ती की। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी हैं। शिमला जिले के उपमंडल रामपुर के खनेरी अस्पताल में पुलिस को सीवरेज के चैम्बर से एक भ्रूण मिला है। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में पंजाब से आए सैलानियों की गाड़ी सुबह करीब 4 बजे परवाणु टीटीआर के पास खाई में जा गिरी। जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में बाहंग के समीप कुलंग गांव में एक टाटा सूमो कार सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

सुक्खू सरकार ने साल के आखिरी दिन डिनोटिफाई किए 11 डिवैल्पमैंट ब्लॉक
वर्ष 2022 के आखिरी दिन राज्य की सुक्खू सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आने वाले 11 डिवैल्पमैंट ब्लॉक डिनोटिफाई किए हैं। डिनोटिफाई किए गए ब्लॉकों में सबसे अधिक 4 ब्लॉक कांगड़ा जिला के हैं। कांगड़ा जिला में जिन ब्लॉकों को डिनोटिफाई किया गया है, उसमें 13 अगस्त, 2022 को खुला डाडासीबा ब्लॉक, 31 अगस्त, 2022 को खुला पालमपुर ब्लॉक, 9 मई, 2022 को खुला खुंडियां ब्लॉक और 11 अक्तूबर, 2022 को खुला ज्वाली ब्लॉक शामिल हैं। 

सरकार ने 21 IAS अधिकारियों को दी पदोन्नति, 5 HAS अधिकारी बदले
राज्य सरकार ने 21 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। इसके अलावा 2 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है जबकि 5 एचएएस अधिकारियों के तबादले भी गए हैं। जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा 21 आईएएस अधिकारियों को दी गई पदोन्नति के तहत वर्ष 2019 बैच के 3 आईएएस अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल लेवल-13 का लाभ प्रदान किया है। 

हिमाचल की 3 औद्योगिक परियोजनाओं को केंद्र ने स्वीकृत की 42 करोड़ की राशि
प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के तहत वर्ष 2022-23 के लिए हिमाचल प्रदेश को 3 औद्योगिक परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। केंद्र की ओर से इन परियोजनाओं के लिए 42 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। राज्य सरकार की तरफ से केंद्रीय सहायता के लिए 84 करोड़ रुपए की 4 परियोजनाओं को स्वीकृति के लिए भेजा था, जिसमें वित्त मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग की स्क्रीनिंग कमेटी ने 3 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है।

पेपर लीक मामला : आरोपी महिला का बेटा व दलाल का भाई गिरफ्तार, 3 पेपर भी बरामद
कर्मचारी चयन आयोग में जेओए (आईटी) पेपर लीक मामले में विजिलैंस ने 2 और गिरफ्तारियां की हैं। विजिलैंस ने पेपर लीक मामले की मुख्य आरोपी उमा आजाद के बड़े बेटे नितिन आजाद तथा दलाल संजीव शर्मा के भाई शशिपाल को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से विजीलैंस ने 3 पेपर बरामद किए हैं। ये पेपर 3 अलग-अलग परीक्षाओं के बताए जा रहे हैं।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने हिमाचल वासियों को दीं नववर्ष की शुभकानाएं
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की है कि नववर्ष प्रदेशवासियों के जीवन में खुशी और उत्तम स्वास्थ्य लाएगा और हिमाचल प्रदेश विकास के सभी क्षेत्रों में प्रगति करेगा। प्रदेशवासियों के नाम अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नववर्ष-2023 उनके जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने प्रदेश की जनता को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

लाहौल वैली के सभी मार्ग बहाल, रोहतांग व अटल टनल की बहाली में जुटा BRO
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मौसम साफ रहा। इसी बीच पर्यटन नगरी मनाली व शिमला में सैलानियों ने खूब मस्ती की। सोलंगनाला, नेहरूकुंड, कोठी व आसपास के इलाकों में पर्यटक बर्फ का आनंद लेते दिखे। अटल टनल रोहतांग सैलानियों के लिए बंद रही। शनिवार सुबह से देर रात तक रांगड़ी से लेकर सोलंगनाला तक जाम लगा रहा। 

खनेरी अस्पताल के सीवरेज चैंबर में मिला भ्रूण, पुलिस छानबीन में जुटी
शिमला जिले के उपमंडल रामपुर के खनेरी अस्पताल में पुलिस को सीवरेज के चैम्बर से एक भ्रूण मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को थाना रामपुर में डाक से एक शिकायत पत्र खनेरी से प्राप्त हुआ। इस पत्र के माध्यम से जानकारी मिली कि सफाई कर्मचारियों को सीवरेज चैम्बर की मुरम्मत करते समय एक भ्रूण मिला है।

शिमला से पंजाब लौट रहे सैलानियों की कार खाई में गिरी, 2 की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में पंजाब से आए सैलानियों की गाड़ी सुबह करीब 4 बजे परवाणु टीटीआर के पास खाई में जा गिरी। इस हादसे में जहां 2 लोगों की मौत हो गई वहीं 4 लोग घायल हुए हैं। उक्त कार सवार पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से शिमला घूमने आए थे। सुबह के समय यह लोग वापस पंजाब के लिए जाने लगे तो एनएच-5 पर परवाणु टीटीआर में कश्यप ढाबे के पास गाड़ी (पीबी 23-AF6715) के चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी गाड़ी सड़क से नीचे खाई में गिर गई।

मनाली के बाहंग में दर्दनाक हादसा, वाहन के खाई में गिरने से 2 की मौत
जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में बाहंग के समीप कुलंग गांव में एक टाटा सूमो कार सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया है। डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा के अनुसार हादसे के प्रत्यक्षदर्शी रोशन लाल पुत्र प्रेम चन्द निवासी गांव व डाकघर बांहग पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने काम से पलचान की तरफ जा रहा था।

जोगिंद्रनगर में बाइक स्किड होने से युवक की मौत
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के जोगिंद्रनगर में सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की अभी 3 माह पहले ही शादी हुई थी। पत्नी के हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उसका सुहाग उजड़ गया। इस दुखद घटना से जोगिंद्रनगर शहर में माहौल गमगीन बना हुआ है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!