हिमाचल पुलिस ने किया चिट्टा तस्करी के बड़े नैटवर्क का पर्दाफाश, पंजाब से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 24 Mar, 2026 12:15 PM

heroin smuggling network busted main supplier arrested from punjab

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने युवाओं की रगों में जहर घोलने वाले एक बड़े नशा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। शिमला पुलिस ने इस मामले में न केवल स्थानीय पैडलर्स को पकड़ा है, बल्कि इस पूरे नैटवर्क की....

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने युवाओं की रगों में जहर घोलने वाले एक बड़े नशा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। शिमला पुलिस ने इस मामले में न केवल स्थानीय पैडलर्स को पकड़ा है, बल्कि इस पूरे नैटवर्क की जड़ तक पहुंचते हुए गिरोह के मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार कर पूरी सप्लाई चेन को ध्वस्त कर दिया है।

बता दें कि इस पूरे मामले का खुलासा 8 जनवरी, 2026 को हुआ है। शिमला पुलिस की टीम ठियोग बाईपास पर नाका लगाकर वाहनों और संदिग्धों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर चार युवकों को तलाशी के लिए रोका। जब इनकी सघन तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 10 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ को जब्त कर चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान अमन वर्मा (37), संजीव कुमार (35), रोहित कुमार (33) और निखिल (33) के रूप में की गई। चारों आरोपी ठियोग के रहने वाले हैं।

गिरफ्तार किए गए इन चारों युवकों से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। पुलिस टीम ने आरोपियों के बयानों और तकनीकी साक्ष्यों (टैक्निकल एविडैंस) की मदद से पूरे सप्लाई नैटवर्क की कड़ियां जोड़ीं। जांच में सामने आया कि नशे की खेप पंजाब से आ रही थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंजाब के फाजिल्का जिले में दबिश दी और इस सप्लाई चेन की मुख्य कड़ी माने जाने वाले सप्लायर सन्नी राठौर (48) को गिरफ्तार कर लिया जोकि अबोहर का रहने वाला है।

इस बड़ी कामयाबी के बाद शिमला पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तस्करों को सख्त संदेश दिया है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों और उनके नैटवर्क में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरैंस की नीति है और इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!