नाके के दौरान गाड़ी से 8.2 ग्राम Heroin बरामद, 3 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 19 Sep, 2019 11:15 PM

heroin recovered from car

पंचरुखी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालू के पास पुलिस द्वारा लगाए नाके दौरान गाड़ी से 8.2 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार पंचरुखी पुलिस द्वारा गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी।

पंचरुखी (तिलक): पंचरुखी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालू के पास पुलिस द्वारा लगाए नाके दौरान गाड़ी से 8.2 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार पंचरुखी पुलिस द्वारा गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान एक गाड़ी से 8.2 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस गाड़ी में निखिल व्यास गांव मझेरनु, अनमोल शर्मा गांव लदोह व संजय कुमार निवासी गांव पाहड़ा सवार थे। पंचरुखी पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर तीनों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी पंचरुखी श्यामलाल ने की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!