निजी भूमि पर भांग की खेती करने पर 2 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 21 Oct, 2019 10:47 PM

hemp farming in private land

कुल्लू पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है, जिसके तहत अब निजी भूमि पर भांग की खेती करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने मणिकर्ण घाटी के छंयूर गांव में निजी भूमि पर भांग की खेती करने वाले 2...

कुल्लू  (दिलीप): कुल्लू पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है, जिसके तहत अब निजी भूमि पर भांग की खेती करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने मणिकर्ण घाटी के छंयूर गांव में निजी भूमि पर भांग की खेती करने वाले 2 व्यक्तियों शेर निवासी प्यारे लाल व भूपेंद्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 व 20 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू  कर दी है।

पुलिस ने इन दोनों व्यक्तियों के खिलाफ करीब 5 बीघा भूमि पर भांग की अवैध खेती करने पर मामला दर्ज किया है तथा राजस्व विभाग को भूमि की निशानदेही करने के लिए पत्राचार  किया है। राजस्व विभाग से निजी भूमि की रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। एसपी कुल्लू गौरव सिंह मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नशा कारोबारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!