हिमाचल में 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी, मानसून से अब तक 450 करोड़ का नुक्सान

Edited By Vijay, Updated: 28 Jul, 2022 12:47 AM

heavy rain warning for 2 days in himachal

हिमाचल में वीरवार व शुक्रवार को भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने भार बारिश को लेकर ऑरैंज अलर्ट जारी कर दिया है। अलर्ट के देखते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। अगले 72 घंटे के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी...

शिमला (राजेश): हिमाचल में वीरवार व शुक्रवार को भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने भार बारिश को लेकर ऑरैंज अलर्ट जारी कर दिया है। अलर्ट के देखते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। अगले 72 घंटे के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। खासकर अगले 48 घंटे यानी कल व परसों भारी से भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट दिया गया है। ऊना, चम्बा व कांगड़ा जिला में वीरवार को और मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिला के कई इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश हो सकती है। बारिश का यैलो अलर्ट आगामी 31 जुलाई तक दिया गया है। इस दौरान प्रदेशवासियों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

सामान्य से कम बरसा मानसून
प्रदेश में अब तक मानसून सामान्य से कम बरसा है। पूरे मानसून सीजन के दौरान यानी एक जून से 27 जुलाई तक सामान्य से 12 प्रतिशत और जुलाई माह में 2 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हिमाचल में अब तक सामान्य से कम बादल बरसे हैं, लेकिन मानसून की बारिश तबाही खूब मचा रही है। बीते 29 दिनों में बाढ़ की 26 भूस्खलन की 20 और बादल फटने की 6 घटनाएं हो चुकी हैं। इस अवधि में 23 भीषण सड़क हादसे भी हुए हैं। इन सभी घटनाओं में 125 लोगों की जान गई है जबकि 6 व्यक्ति लापता हैं। 

450 करोड़ की संपत्ति तबाह
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार मानूसनू में भारी बारिश से 450 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति भी तबाह हो गई है। अकेले पीडब्ल्यूडी की 323 करोड़ को नुकसान आंका जा चुका है। प्रदेश में आज दोपहर तक 20 सड़केंए 110 ट्रांसफॉर्मर और 10 पेयजल योजनाएं बंद पड़ी हुई हैं। 73 मकान पूरी तरह और 154 घरों को आंशिक क्षति हुई है। 157 गऊशालाएं भी बारिश की भेंट चढ़ी हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!