हरियाणा पुलिस के HC पर हावी हुई ‘लाल परी’, HP Police को दी जान से मारने की धमकी(Video)

Edited By Vijay, Updated: 11 Sep, 2019 12:25 PM

लाल परी के नशे में धुत्त एक हरियाणा पुलिस के हैडकांस्टेबल ने ट्रैफिक नियम तोड़ने के साथ-साथ हिमाचल पुलिस के जवान व गृह रक्षक को जान से मारने की धमक दे डाली। मामला ऊना के अम्ब उपमंडल का है, जहां ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान व यातायात पुलिस के जवान...

ऊना (अमित): लाल परी के नशे में धुत्त एक हरियाणा पुलिस के हैडकांस्टेबल ने ट्रैफिक नियम तोड़ने के साथ-साथ हिमाचल पुलिस के जवान व गृह रक्षक को जान से मारने की धमक दे डाली। मामला ऊना के अम्ब उपमंडल का है, जहां ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान व यातायात पुलिस के जवान के साथ हरियाणा पुलिस का हैडकांस्टेबल उलझ पड़ा। आरोपी एक तरफ तो नशे में धुत्त था और वर्दी का रौब भी झाड़ रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मैडीकल करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है जबकि कार को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी का ड्रंक एंड ड्राइव का भी चालान काटा है।
PunjabKesari, Head Constable Image

जानकारी के अनुसार अम्ब-ज्वालाजी रोड पर होमगार्ड जवान व यातायात पुलिस कर्मी यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए ड्यूटी पर तैनात थे। इतने में एक काले रंग की आल्टो कार जोकि पंजाब नंबर की थी, रैश ड्राइविंग के साथ चौक पर पहुंची। होमगार्ड जवान ने कार चालक को रुकने का इशारा किया तो कार में सवार हरियाणा पुलिस का जवान होमगार्ड जवान से उलझ पड़ा जबकि यातायात पुलिस कर्मी प्रवेश के साथ भी बदसलूकी की। आल्टो कार चालक के पास आरसी भी नही थी और वह नशे में धुत्त था।
PunjabKesari, Head Constable Image

कार में सवार चालक ने होमगार्ड जवान को हरियाणा पुलिस का जवान होने का हवाला देते हुए धमकियां देनी शुरू कर दीं। यहां तक कि जान से मारने की धमकियां भी देता रहा। पुलिस आरोपी का मैडीकल करवा रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उधर, डीएसपी मनोज जम्वाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!