Hamirpur: पीएम मोदी के संकल्प पर दिल्ली वासियों ने लगाई मोहर : धूमल

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Feb, 2025 10:46 PM

hamirpur delhi pm modi resolution dhumal

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प पर आखिरकार दिल्ली वासियों ने भी अपनी मोहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत केंद्र की मोदी सरकार की लोकप्रियता को दर्शाती है।

हमीरपुर (राजीव): पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प पर आखिरकार दिल्ली वासियों ने भी अपनी मोहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत केंद्र की मोदी सरकार की लोकप्रियता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि जब से देश की बागडोर मोदी ने संभाली है, तब से देश विकास की नई गाथा लिख रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने काफी समय तक राज किया, लेकिन उन्होंने भ्रष्टाचार के अलावा जनता को कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि आखिरकार दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को भी आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर देश के अधिकांश राज्यों में भाजपा की सरकारें बनी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार अपना संकल्प धरातल पर उतारा है, उससे आम जनमानस काफी प्रभावित हुआ है। जहां विकास की गति बढ़ी है, वहीं विश्व पटल पर भी भारत को एक नई पहचान मिली है।

धूमल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब-जब भाजपा की सरकार सत्ता में आई है, प्रदेश के विकास को नए पंख लगे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में प्रदेश वासियों ने कांग्रेस को सत्ता में आने का मौका जरूर दिया, लेकिन प्रदेश कांग्रेस सरकार जनता के भरोसे पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि आए दिन पैसा न होने का रोना कांग्रेस सरकार के नेता रोते रहते हैं, जबकि फिजूलखर्ची की बात आती है तो अपने चहेतों को उच्च पदों पर बिठाने से कोई परहेज नहीं करते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!