Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Jun, 2026 11:31 AM

Hamirpur News : विद्युत सब स्टेशन अणु के सहायक अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि 24 और 25 जून को विद्युत उपकेंद्र नादौन के उपकरणों के सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाना है। इस कार्य के चलते 24 और 25 जून को भूंपल, धनेटा, मझीण, सिल्ह, बड़ा और इनके साथ लगते...
Hamirpur News : विद्युत सब स्टेशन अणु के सहायक अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि 24 और 25 जून को विद्युत उपकेंद्र नादौन के उपकरणों के सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाना है। इस कार्य के चलते 24 और 25 जून को भूंपल, धनेटा, मझीण, सिल्ह, बड़ा और इनके साथ लगते अन्य क्षेत्रों में सुबह 9 से सायं 6 बजे तक बिजली की आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रह सकती है।
सहायक अभियंता ने बताया कि अगर किसी फीडर की आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद होने की स्थिति उत्पन्न होती है तो उसके बारे में पहले ही सूचना दे दी जाएगी।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें