हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर 182357 मतों से विजयी

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Jun, 2024 06:46 PM

hamirpur anurag thakur victorious

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से विजयी हुए हैं। हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख संसदीय क्षेत्र है और अनुराग ठाकुर यहां से पांचवीं बार सांसद चुने जा चुके हैं।

पालमपुर (डैस्क): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से विजयी हुए हैं। हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख संसदीय क्षेत्र है और अनुराग ठाकुर यहां से पांचवीं बार सांसद चुने जा चुके हैं। उनकी लोकप्रियता और विकास कार्यों के कारण उन्हें लगातार इस क्षेत्र से समर्थन मिलता रहा है। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को 182357 मतों से हराया। बता दें कि अनुराग ठाकुर ने 607068 मत हासिल किए व सतपाल रायजादा को 424711 मत प्राप्त हुए। भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों के अलावा हमरीपुर संसदीय क्षेत्र से 10 और प्रत्याशी मैदान में थे, वहीं 5178 लोगों ने नोटा को चुना। अनुराग ठाकुर की इस जीत से भाजपा को क्षेत्र में मजबूती मिली है। उनकी इस जीत ने उन्हें पार्टी में और भी अधिक प्रभावशाली बना दिया है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!