Edited By Swati Sharma, Updated: 19 May, 2026 06:33 PM

जिला हमीरपुर में 242 ग्राम पंचायतों के प्रधान और उपप्रधान के 484 पदों, पंचायत सदस्यों के 1376, बीडीसी सदस्यों के 119 और जिला परिषद सदस्यों के 19 पदों सहित कुल 1998 पदों हेतु 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियों को...
Hamirpur News (राजीव): जिला हमीरपुर में 242 ग्राम पंचायतों के प्रधान और उपप्रधान के 484 पदों, पंचायत सदस्यों के 1376, बीडीसी सदस्यों के 119 और जिला परिषद सदस्यों के 19 पदों सहित कुल 1998 पदों हेतु 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
1376 वार्डों के लिए 1377 मतदान केंद्र बनाए
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में जिला के कुल 3,63,699 मतदाता विभिन्न पदों के 4849 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन मतदाताओं में 1,83,851 महिलाएं और 1,79,846 पुरुष हैं। थर्ड जेंडर के 2 लोगों के नाम भी मतदाता सूचियों में दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि 242 ग्राम पंचायतों के कुल 1376 वार्डों के लिए 1377 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत कंजयाण के एक वार्ड के लिए दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अन्य सभी पंचायतों के प्रत्येक वार्ड के लिए एक-एक मतदान केंद्र होगा। प्रत्येक बूथ के मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी, दो मतदान अधिकारियों और एक सुरक्षा कर्मी सहित कुल 4 अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। 1377 मतदान केंद्रों में से 257 को संवदेनशील और 83 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि विकास खंड नादौन की 62 पंचायतों के 342 वार्ड हैं। यहां बीडीसी के 27 और जिला परिषद के 4 वार्ड हैं। विकास खंड बिझड़ी की 49 पंचायतों में 287 वार्ड हैं। जबकि, बीडीसी के 23 और जिला परिषद के 4 वार्ड हैं। विकास खंड बमसन की 25 पंचायतों में 135 वार्ड हैं, जबकि, बीडीसी के 15 और जिला परिषद के 2 वार्ड हैं। विकास खंड भोरंज की 44 पंचायतों में 264 वार्ड हैं, जबकि, बीडीसी के 22 और जिला परिषद के 4 वार्ड हैं। विकास खंड हमीरपुर की 38 पंचायतों में 218 वार्ड हैं, जबकि, बीडीसी के 17 और जिला परिषद के 3 वार्ड हैं। विकास खंड सुजानपुर की 24 पंचायतों में 130 वार्ड हैं, जबकि, बीडीसी के 15 और जिला परिषद के 2 वार्ड हैं।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें