बिलासपुर में जमीनी विवाद को लेकर 2 गुटों में खूनी झड़प, एक के सिर पर लगे टांके(Video)

Edited By kirti, Updated: 29 Jun, 2019 12:12 PM

बिलासपुर जिला के जुखाला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गसौड़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर 2 गुटों में खूनी झड़प हुई। जिसमें दोनों पक्षों में से निशांत शर्मा के सर पर गहरी चोट लगी है। जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्कण्ड में प्राथमिक उपचार करवाया...

बिलासपुर(मुकेश) : बिलासपुर जिला के जुखाला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गसौड़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर 2 गुटों में खूनी झड़प हुई। जिसमें दोनों पक्षों में से निशांत शर्मा के सर पर गहरी चोट लगी है। जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्कण्ड में प्राथमिक उपचार करवाया गया जहां पर चिकित्सको ने उसके सिर पर चार टांके लगाए। वहीं दूसरी तरफ रामपाल शर्मा के चहरे पर भी चोटें आई है जिसको भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्कण्ड में उपचार दिया गया । रामपाल गृह रक्षा विभाग में तैनात है और जिस समय यह लड़ाई हुई उस समय वर्दी में था । पुलिस चौकी ने दोनों पक्षों का मेडिकल करवाकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि निशांत शर्मा और उसके परिवार के लोग खेतो में कांटेदार लगाने के लिए लोहे के एंगल लगा रहे थे। इसी दौरान उनका पड़ोसी रामपाल वहां आया और उसने कहा कि यहां एंगल मत लगाओ यह आपकी नही उसकी जमीन है। जिसके बाद दोनों गुटों में पहले तो जोरदार बहस हुई और देखते ही देखते यह बहस खूनी झड़प में बदल गई । दोनो तरफ से खुब मारधाड़ हुई।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!