Edited By Vijay, Updated: 03 Jan, 2020 07:46 PM

हिमाचल प्रदेश एकैडमी फॉर डिफैंस सर्विसिज में शुक्रवार को प्रशिक्षणार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकम में हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें देश की सेना पर गर्व है।
ऊना (अमित): हिमाचल प्रदेश एकैडमी फॉर डिफैंस सर्विसिज में शुक्रवार को प्रशिक्षणार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकम में हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें देश की सेना पर गर्व है। सेना के जवान देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऊना की इस डिफैंस एकैडमी में युवाओं को सेना में जाने का बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रदेश के युवा देश सेवा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं में देश सेवा का जज्बा भरने के लिए एकैडमी में बेहतर प्रशिक्षण मिल रहा है, जिसके चलते यहां के युवा सेना में जाकर देश सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के युवाओं में मातृभूमि की रक्षा के लिए सेना में भर्ती होने का जज्बा है इसीलिए हिमाचल वीरों की भूमि है।
इससे पहले राज्यपाल ने डीएवी स्कूल अंबोटा के वार्षिक समारोह में शिरकत की। वहीं अपने ऊना दौरे के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में भी शीश नवाया और मां का आर्शीवाद लिया।
