हिमाचल के राज्यपाल ने PGI चंडीगढ़ में की पहली थ्रैनोस्टिक्स राष्ट्रीय कॉन्फ्रैंस की अध्यक्षता

Edited By Vijay, Updated: 19 Oct, 2019 10:37 PM

governor bandaru dattatreya

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि भारत विश्व में सबसे युवा राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि इस युवा पीढ़ी को सही दिशा में आगे ले जाने की जरूरत है ताकि वह मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ हो। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में हाल ही में शुरू किया गया फिट...

शिमला: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि भारत विश्व में सबसे युवा राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि इस युवा पीढ़ी को सही दिशा में आगे ले जाने की जरूरत है ताकि वह मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ हो। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में हाल ही में शुरू किया गया फिट इंडिया अभियान महत्त्वपूर्ण है। राज्यपाल ने पीजीआई चंडीगढ़ में थ्रैनोस्टिक्स द इंटीग्रेशन ऑफ  थैरेपी एंड डायग्नोस्टिक्स विषय पर इंटीग्रेटिड एसोसिएशन ऑफ  मैडीकल बेसिक एंड सोशल सांइटिस्ट संस्था की तरफ से आयोजित पहली राष्ट्रीय कॉन्फ्रैंस की अध्यक्षता की।

उन्होंने कहा कि पीजीआई चंडीगढ़ न केवल उत्तरी भारत बल्कि देश का अग्रणी मैडीकल शोध संस्थान है। उन्होंने औषधियों के पारंपरिक और लोक पद्धति का परीक्षण वैज्ञानिक मापदंड पर करने का आग्रह किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर संस्था की स्मारिका का भी विमोचन किया। इससे पहले निदेशक पीजीआई चंडीगढ़ पद्मश्री डॉ. जगत राम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। फैकल्टी एसोसिएशन पीजीआई के अध्यक्ष प्रो. जेएस ठाकुर ने राज्यपाल का स्वागत करके उनको सम्मानित किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!