जनता और संगठन के सहयोग से सरकार के तीन साल अच्छे रहे : सीएम

Edited By prashant sharma, Updated: 19 Feb, 2021 03:45 PM

government had good three years with support of public and organization cm

भाजपा कार्य समिति बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सबसे पहले तो मैं आयोजन के लिए कांगड़ा टीम को बधाई देता हूं। भाजपा कार्य समिति की पिछली और इस समिति बैठक में लम्बा समय हो गया था।

धर्मशाला : भाजपा कार्य समिति बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सबसे पहले तो मैं आयोजन के लिए कांगड़ा टीम को बधाई देता हूं। भाजपा कार्य समिति की पिछली और इस समिति बैठक में लम्बा समय हो गया था। उम्मीद करता हूँ कि ये क्रम आगे निरन्तर जारी रहेगा। जिन लोगों ने प्रशिक्षण आगे देना है उनका प्रशिक्षण भी यहीं हुआ। ये प्रशिक्षण बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अगले कामों की बहुत लंबी सूची है सांस लेने का भी समय नहीं है, क्योंकि अभी बहुत काम करने को है। हिमाचल की जनता और संगठन के सहयोग से सरकार की 3 साल अच्छे रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान मैं खुद डर गया था कि पार्टी चलेगी कैसे। इसी बीच पीएम मोदी ने जो नेतृत्व दिया और तकनीक का ज्ञान दिया, डिजिटल इंडिया का उनका विचार कोरोना काल में बहुत काम आया। अब पूरी दुनिया से टेक्नोलॉजी से मिल रहे थे। हमने बूथ स्तर तक ऑनलाइन बात की। हमने सोचा और काम करते हुए जहां जरूरत थी वहां टेक्नोलॉजी के माध्यम से पहुंचे। लाभार्थियों तक ऑनलाइन ही पहुंचे। शुरू में हमारे पास कोई व्यवस्था नहीं थी, लेकिन आज हम हर रोज 15 हजार सेपलों की जांच कर पा रहे हैं। 

50 साल सत्ता में रहकर सिर्फ 50 वेलेंटिलेटर थे, अब 600 वेंटिलिटर हिमाचल में है। कुछ लोग पिछले एक साल से कुछ न कुछ बोलने की कोशिश कर रहे है। हमने 3 साल में एक भी मुद्दा नही दिया क्योंकि गलत नहीं किया। लोग आधारहीन मुद्दे ढूंढ़ने की कोशिश करते है पर सफल नहीं होते। कांग्रेस ने कोरोना काल में भी 12 करोड़ का बिल अपनी पार्टी को भेज दिया कि उन्होंने काम किया, सेवा की।  सोचता हूं को अगर कोरोना काल में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होती तो कितना लूटते। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष की और से हिमाचल मॉडल का जिक्र करना कितने गर्व की बात है। पश्चिम बंगाल में पवन राणा हिमाचल मॉडल को बात कर रहे है ये कितनी बड़ी बात है। लोकसभा से हमारी परीक्षा शुरू हो गईं थी। कई सवाल करते थे क्या बनेगा, लेकिन प्रदेश की जनता के सहयोग से हमने ऐतिहासिक जीत हुई। सिर्फ जीत नहीं रिकॉर्ड तोड़ दिए। ये सब संगठन और जनता की समर्पित है। ये तभी हुआ जब सबने काम किया। उसके बाद उपचुनाव और ग्राम सभा की परीक्षा पास की। 65 फीसद प्रधान हमारे बने। 15 वर्षों के बाद हमने प्रदेश में 389 नई पंचायत बनाई। कांग्रेस ने सिर्फ 2 नगर निगम बनाई थी, हमने 3 साल में 3 नई नगर निगम बना दी। पालमपुर नगर निगम बनाना आसान नहीं था। नियमों में संसोधन करके बना दिया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 भी भाजपा का होगा। हमारे द्वारा नगर निगम और उपचुनाव को गम्भीरता से लिया जा रहा है। जल्द ही हमारा बजट पेश होगा। इसमें प्रयास होगा कि बजट में विकास की प्राथमिकता रहे। 450 करोड़ रुपये का ऋण हमें ब्याजमुक्त मिला है। हमने प्रदेश में हवाई सेवा को सुधार के लिए काम किया। ज्वालामुखी मन्दिर के लिए 20 करोड़ का प्रस्ताव किया है। कांगड़ा हवाई अड्डा के लिए 450 करोड़। हिमाचल में रेलवे काम काम भी आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बैठक में ग्राम सभा से विधानसभा का नारा दिया है। विकास चुनाव जीतने का एक मात्र मुद्दा नहीं होता। इसके लिए कार्यकर्ता में जुनून जरूरी है। प्रदेश में सरकार बनती है लेकिन रिपीट नहीं होती। इस टीस को दूर करना है। फिर प्रदेश में सरकार बननी है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!