Una: गगरेट में खेत में मिला कांगड़ा के युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Jun, 2026 04:07 PM

gagret kangra youth body recovered

गगरेट में सोमवार सुबह अल्फा होटल के सामने स्थित एक खेत में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने खेत में युवक का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

गगरेट (बृज): गगरेट में सोमवार सुबह अल्फा होटल के सामने स्थित एक खेत में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने खेत में युवक का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गगरेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान साहिल धीमान (26) पुत्र मदन लाल, निवासी बनखंडी जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक नशे का आदी था। पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत नशे की कथित ओवरडोज के कारण हुई हो सकती है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है तथा मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। डीएसपी गगरेट अनिल पटियाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!