Mandi: सेवा भारती के छात्रावास में लगा Free Medical Camp, 200 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य

Edited By Vijay, Updated: 08 Jun, 2025 07:00 PM

free medical camp

रविवार को मंडी के बाड़ी-गुमाणू स्थित सेवा भारती के छात्रावास में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।

मंडी (रजनीश): रविवार को मंडी के बाड़ी-गुमाणू स्थित सेवा भारती के छात्रावास में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन प्रैस क्लब मंडी, सेवा भारती और हिमाचल मेडिकल रिप्रैजैंटेटिव यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच और उपचार सुविधाएं प्रदान करना था।
PunjabKesari

शिविर में करीब 200 रोगियों के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की गई। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहे, जिन्होंने मरीजों की स्वास्थ्य समस्याओं का आकलन किया। शिविर में न केवल स्वास्थ्य जांच की गई, बल्कि कई आवश्यक टैस्ट भी मौके पर ही किए गए, जिससे मरीजों को बाहर भटकना न पड़े। इसके अतिरिक्त, सभी रोगियों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं, जिससे उन्हें उपचार के लिए आर्थिक बोझ न उठाना पड़े।
PunjabKesari

इस जनहितैषी पहल में एडीसी मंडी रोहित राठौर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने स्वयं भी इस शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और आयोजन की सराहना की। उन्हाेंने सेवा भारती छात्रावास के बच्चों से भी मुलाकात की और उन्हें मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि बच्चों को उचित देखभाल और शिक्षा मिल रही है।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!