सिरमौर के जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी, अब 150 से अधिक घटनाएं आईं सामने

Edited By Vijay, Updated: 07 Jun, 2024 12:11 PM

fire in forest of sirmaur

जिला सिरमौर में बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष वनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। जिला के 4 वन मंडलों में सैंकड़ों हैक्टेयर भूमि पर आग लगने से वन संपदा को भारी नुक्सान पहुंचा है।

नाहन (दलीप): जिला सिरमौर में बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष वनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। जिला के 4 वन मंडलों में सैंकड़ों हैक्टेयर भूमि पर आग लगने से वन संपदा को भारी नुक्सान पहुंचा है। आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों को भी कड़ी में मशक्कत करनी पड़ी है। वन विभाग की मानें तो अब तक जिला में सरकारी व निजी भूमि पर 150 से अधिक आगजनी की घटनाएं सामने आईं हैं, जिसमें लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। देर रात भी संगड़ाह क्षेत्र में आगजनी की घटना समाने आई है, जिसमें वन संपदा को भारी नुक्सान पहुंचा है। 

वन विभाग डीएफओ अवनी भूषण राय ने बताया कि बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष वन क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। आग लगने से वन संपदा को भारी नुक्सान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि वन विभाग ने आगजनी कि घटनाओं को रोकने के लिए अपनी ओर से पुख्ता तैयारी की है। लोगों को भी आगजनी की घटनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वन संपदा को बचाने के लिए वन विभाग के कर्मचारी लगातार 24 घंटे फील्ड में तैनात हैं तथा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!