इस परिवार पर टूटा कहर, बेटी की शादी से पहले ही सब कुछ हुआ राख

Edited By Ekta, Updated: 09 Oct, 2019 03:29 PM

everything happened before the daughter marriage

कांगड़ा जिला के ज्वाली में एक मकान में भीषण आग लग गई। जिससे बेटी की शादी से पहले ही सब कुछ स्वाहा हो गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। लोगों में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार कोठीबंडा के...

ज्वाली: कांगड़ा जिला के ज्वाली में एक मकान में भीषण आग लग गई। जिससे बेटी की शादी से पहले ही सब कुछ स्वाहा हो गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। लोगों में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार कोठीबंडा के तहत स्वारका गांव के निवासी प्रेम चंद पुत्र चुहडू राम निवासी स्वारका के कच्चे मकान में आग लग गई।
PunjabKesari

पीड़ित का कहना है कि वह पत्नी के साथ दवाई लेने गया था व दोनों बच्चे पशुओं को चारा लेने के लिए गए थे, इस दौरान अचानक मकान में आग लग गई। गांववासियों ने इसकी सूचना फोन से दी। पंचायत प्रधान प्रीतम चंद ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। उन्होंने कहा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!