वार्ता नाकाम : बिजली बोर्ड के तकनीकी कर्मचारियों ने बीच में छोड‍़ी बैठक

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Aug, 2022 07:22 PM

electricity board s technical staff left a meeting in the middle

बिजली बोर्ड के तकनीकी कर्मचारियों की मंगलवार को बोर्ड प्रबंधन के साथ बैठक विफल हो गई। कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की चेतावनी के बाद बोर्ड प्रबंधन ने तकनीकी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी।

शिमला (राजेश): बिजली बोर्ड के तकनीकी कर्मचारियों की मंगलवार को बोर्ड प्रबंधन के साथ बैठक विफल हो गई। कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की चेतावनी के बाद बोर्ड प्रबंधन ने तकनीकी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में 53 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा हुई, लेकिन मांगों पर सहमति नहीं बनी। ऐसे में संगठन पदाधिकारियों ने बैठक से वॉकआऊट कर दिया। 
 संघ के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने कुमार हाऊस मुख्यालय प्रांगण के बाहर बिजली बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण कपटा ने बताया कि बैठक में प्रबंधन मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं हुआ, जिस पर पदाधिकारियों ने बैठक से वॉकआऊट कर दिया। उन्होंने कहा कि अगले 20 दिनों में प्रदेशभर से तकनीकी कर्मचारी शिमला में जुटेंगे व बिजली बोर्ड मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!