चंडीगढ़ में फंदे से झूलता मिला डुगराई का युवक, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Edited By rajesh kumar, Updated: 09 Feb, 2020 12:40 PM

dugrai s youth found hanging from the trap in chandigarh

चंडीगढ़ में एयरटैल कंपनी में कार्यरत डुगराई का एक युवक संदिग्ध रूप से कमरे में फंदे से झूलता हुआ मिला। शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद सुंदरनगर लाया गया है। युवक चंडीगढ़ में अपने निवास पर रात की ड्यूटी से लौटे दोस्तों को फंदे पर झूलता हुआ मिला था

सुंदरनगर(अंसारी): चंडीगढ़ में एयरटैल कंपनी में कार्यरत डुगराई का एक युवक संदिग्ध रूप से कमरे में फंदे से झूलता हुआ मिला। शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद सुंदरनगर लाया गया है। युवक चंडीगढ़ में अपने निवास पर रात की ड्यूटी से लौटे दोस्तों को फंदे पर झूलता हुआ मिला था, जिसे झूलते देख दोस्तों ने चंडीगढ़ पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

डिनक के डुगराई गांव का सिद्धार्थ सकलानी उर्फ  सुभाष चंडीगढ़ में एयरटैल कंपनी में काफी अरसे से काम कर रहा था और सैक्टर 26 में एक निजी मकान में रहता था। उसका शव संदिग्ध अवस्था में फंदे पर झूलता हुआ पाया गया। बताया गया कि इस मकान में पहले भी इस तरह के तीन मामले हो चुके हैं।

पिता ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक के पिता नंदलाल ने बेटे की हत्या की आशंका जताकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पिता की ओर से 1100 नंबर पर मुख्यमंत्री संकल्प सेवा योजना पर भी शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। पंचायत प्रधान रीता देवी ने कहा कि परिजनों ने बेटे की मौत की बजाय हत्या की आशंका जताकर चंडीगढ़ पुलिस और मुख्यमंत्री संकल्प सेवा योजना पर कार्रवाई की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!