Mandi News: पुलिस नाका देखकर चालक फरार, कैंटर से 300 टीन बिरोजा बरामद

Edited By Vijay, Updated: 19 Jun, 2026 05:42 PM

driver flees upon spotting police checkpoint 300 tins of pine resin biroja se

डैहर क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार सुबह नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कैंटर से बिरोजे के 300 टीन बरामद किए हैं।

सुंदरनगर (सोढी) : डैहर क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार सुबह नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कैंटर से बिरोजे के 300 टीन बरामद किए हैं। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस चौकी डैहर की टीम नियमित गश्त एवं नाकाबंदी के तहत श्री राम ढाबा के समीप देहवी फोरलेन पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कैंटर को जांच के लिए रुकने का संकेत दिया गया।

पुलिस की मौजूदगी देखकर चालक वाहन को मुख्य सड़क से हटाकर कच्चे मार्ग पर खड़ा करके मौके से भाग निकला। उसके बाद पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली तो उसमें बिरोजे के 300 टीन बरामद हुए। पुलिस ने वाहन, दस्तावेज तथा बरामद माल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद बिरोजा कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले को लेकर जांच जारी है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!