बामटा में ट्रक पलटने से चालक की मृत्यु

Edited By prashant sharma, Updated: 25 Oct, 2020 01:43 PM

driver dies after truck overturns in bamta

बरमाणा से नालागढ़ क्लींकर लेकर जा रहा एक ट्रक बामटा के पास चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग से लुढ़कर चांदपुर सड़क पर पलट गया। जिससे ट्रक चालक की मृत्यु हो गई।

बिलासपुर (बंशीधर) : बरमाणा से नालागढ़ क्लींकर लेकर जा रहा एक ट्रक बामटा के पास चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग से लुढ़कर चांदपुर सड़क पर पलट गया। जिससे ट्रक चालक की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रक नबंर एचपी 69 ए-5388 बरमाणा से क्लींकर लोड कर नालागढ़ को जा रहा था कि बामटा के समीप ट्रक अचानक पलट गया। ट्रक के पलटने से ट्रक चालक जोगेंद्र (50) निवासी टीहरा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर ट्रक के नीचे आ गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। ट्रक के पलटने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए।

स्थानीय लोगों ने ट्रक पलटने की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा जेसीबी को मौके पर बुलाया तथा ट्रक को जेसीबी के माध्यम से सीधा किया और ट्रक चालक को बाहर निकाला। चांदपुर सड़क पर ट्रक के पलटने से सारा क्लींकर सड़क पर गिर गया था जिस कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित होता रहा। पुलिस ने मजदूरों के माध्यम से क्लींकर को एक किनारे करवाया तथा सड़क को यातायात के लिए पूरी तरह बहाल किया। पुलिस ने मृतक का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!