गर्व का पल: स्पैशल ओलिंपिक की इंटरनैशनल एडवाइजरी काऊंसिल की सदस्य बनीं डॉ. मल्लिका नड्डा

Edited By Vijay, Updated: 02 May, 2026 03:27 PM

dr mallika nadda

स्पैशल ओलिंपिक्स भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ाया है। डॉ. नड्डा को स्पैशल ओलिंपिक की अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सदस्य चुना गया है।

बिलासपुर (विशाल): स्पैशल ओलिंपिक्स भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ाया है। डॉ. नड्डा को स्पैशल ओलिंपिक की अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सदस्य चुना गया है। यह नियुक्ति न केवल उनके समर्पित नेतृत्व और सामाजिक सेवा का सम्मान है, बल्कि हिमाचल प्रदेश सहित पूरे भारत के लिए गौरव का विषय है।

डॉ. मल्लिका नड्डा पिछले 35 वर्षों से समाज सेवा, समावेशी विकास और विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। वर्तमान में वह स्पैशल ओलिंपिक्स भारत की अध्यक्ष होने के साथ-साथ स्पैशल ओलिंपिक्स एशिया पैसिफिक सलाहकार परिषद की अध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रही हैं। वहां वह एशिया-प्रशांत क्षेत्र के अनेक देशों का नेतृत्व करते हुए खेल विकास और खिलाड़ियों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

डॉ. नड्डा के नेतृत्व में भारत ने विशेष खिलाड़ियों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छुई हैं। उन्होंने भारत में स्पैशल ओलिंपिक्स शीतकालीन खेलों की शुरुआत कर एक नई परंपरा स्थापित की, जो देशभर के खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक साबित हुई। हाल ही में भारतीय विशेष खिलाड़ियों के दल ने अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खिलाड़ियों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी थीं।

जानकारों का मानना है कि डॉ. मल्लिका नड्डा के अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार परिषद में चयन से भारत के दिव्यांग खिलाड़ियों को वैश्विक स्तर पर और अधिक अवसर प्राप्त होंगे, जिससे खेल के क्षेत्र में उनका और बेहतर भविष्य सुनिश्चित होगा। वहीं  इस बड़ी उपलब्धि पर डॉ. मल्लिका नड्डा ने विनम्रता दिखाते हुए इसका श्रेय अपनी पूरी टीम, सहयोगियों और खिलाड़ियों को दिया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके अकेले का नहीं, बल्कि सभी के सामूहिक समर्पण, कड़ी मेहनत और सेवा भाव का परिणाम है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!