मणिकर्ण में दियाली पर्व की धूम, लोगों ने राख फैंक कर भगाई बुरी शक्तियां

Edited By Vijay, Updated: 16 Jan, 2020 04:12 PM

diyali festival in manikaran valley

मणिकर्ण घाटी के तहत आने वाली पीणी में आराध्या माता भागसिद्व और देवता लाउ गांउड के सम्मान में दियाली पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सदियों से चली आ रही पंरपरा का भी निर्वहन किया गया। इस गांव में राख को फैंक कर बुरी शक्तियों को भगाया जाता है।

कुल्लू (दिलीप): मणिकर्ण घाटी के तहत आने वाली पीणी में आराध्या माता भागसिद्व और देवता लाउ गांउड के सम्मान में दियाली पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सदियों से चली आ रही पंरपरा का भी निर्वहन किया गया। इस गांव में राख को फैंक कर बुरी शक्तियों को भगाया जाता है। इस दौरान लोगों द्वारा मुखाैटे और पारंपरिक वेशभूषा का भी खूब प्रदर्शन किया जाता है। इस उत्सव को देखने के लिए जिला भर से लोगों का हजूम उमड़ता है। देवता अपने स्थायी मंदिर से गांव के साथ खेतों में जाकर इस पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हैं।

वहीं स्थानीय व्यक्ति विवेक ने बताया कि खेतों में आग को जलाया जाता है और आग के चारों और देवता संघ मुखाैटे पहनकर लोग नाचते हैं और अंत में देव कार्य संपन्न होने के साथ-साथ राख को फैंक कर बुरी शक्तियों का नाश किया जाता है। इस तरह से लोग फिर घर-घर जाकर पारंपरिक व्जनों को भी परोसते हैं। उन्होंने कहा कि यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!