Edited By Kuldeep, Updated: 22 Oct, 2026 09:52 PM

ऑनलाइन निवेश में कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दो लोगों को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने चम्बा निवासी से करीब 23.50 लाख रुपए और पालमपुर निवासी से 6.74 लाख रुपए की ठगी की।
धर्मशाला (ब्यूरो): ऑनलाइन निवेश में कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दो लोगों को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने चम्बा निवासी से करीब 23.50 लाख रुपए और पालमपुर निवासी से 6.74 लाख रुपए की ठगी की। दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर धर्मशाला साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार साइबर ठगों ने पीड़ितों को ऑनलाइन निवेश के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया।
उनके भरोसे में आकर पीड़ितों ने अलग-अलग किस्तों में ठगों के बताए बैंक खातों और अन्य माध्यमों से रकम ट्रांसफर कर दी। बाद में ठगी का एहसास होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जांच करें। अनजान व्यक्तियों के झांसे में आकर रकम ट्रांसफर न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हैल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं और अपने बैंक को भी सूचित करें।