Kangra: आईपीएल ऑक्शन-2026 में हिमाचल के 7 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Dec, 2025 10:06 PM

dharamshala ipl players bidding

आईपीएल सीजन- 2026 के लिए 16 दिसम्बर को अबूधावी में आयोजित होने वाली प्लेयर ऑक्शन में इस बार हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सात खिलाड़ियों के नामों पर बोली की गूंज सुनने को मिलेगी।

धर्मशाला (विवेक): आईपीएल सीजन- 2026 के लिए 16 दिसम्बर को अबूधावी में आयोजित होने वाली प्लेयर ऑक्शन में इस बार हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सात खिलाड़ियों के नामों पर बोली की गूंज सुनने को मिलेगी। आईपीएल की अधिकारिक साइट में जारी प्लेयरों की सूची के तहत इस बार के ऑक्शन में एसोसिएशन से ऑलराऊंडर मयंक डागर, 28 वर्षीय राइट आर्म फास्ट मीडियम बोलर अर्पित गुलेरिया, 24 वर्षीय लैफ्ट हैंड बैस्टमैन पुखराज मान, 24 वर्षीय राइट आर्म फास्ट बॉलर दिवेश शर्मा, 28 वर्षीय राइट आर्म फास्ट बोलर रजत वर्मा, 23 वर्षीय आलराऊंडर आर्यमान सिंह धालीवाल व 22 वर्षीय आलराऊंडर मृदुल सरोच का नाम शामिल है।

ऑक्शन के लिए इन सभी खिलाड़ियों को बेस प्राइज 30 लाख रुपए रखा गया है। इन खिलाड़ियों में से आलराऊंडर मयंक डागर ने 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आई.पी.एल. करियर की शुरूआत की थी। साल 2024 में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शहबाज अहमद के साथ 1.80 करोड़ रुपए में ट्रेड किया था। हालांकि वह पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ भी जुड़े रहे हैं। जबकि जिला कांगड़ा जिला के उपमंडल शाहपुर की ग्राम पंचायत कुठमां के निवासी अर्पित गुलेरिया को 2023 में आईपीएल सीजन के बीच में लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने मयंक यादव के रिप्लेसमैंट के तौर पर जोड़ा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!