Edited By Kuldeep, Updated: 09 Nov, 2026 08:47 PM

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च 2027 में आयोजित होने वाली नियमित परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों के प्रतिधारण और नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
धर्मशाला (सुनील): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च 2027 में आयोजित होने वाली नियमित परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों के प्रतिधारण और नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। निर्धारित अंतिम तिथि 31 मार्च 2027 परीक्षाओं के लिए 2235 परीक्षा केंद्रों ने किया आवेदन तक प्रदेश भर से कुल 2,235 परीक्षा केंद्रों ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं, जबकि तुलनात्मक रूप से मार्च 2026 की परीक्षाओं के लिए कुल 2,384 नियमित परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरी प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य आगामी परीक्षाओं के लिए केंद्रों की व्यवस्था समय रहते दुरुस्त करना और संचालन को पूरी तरह सुचारू बनाना है, ताकि विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बोर्ड की ओर से स्कूलों और संस्थानों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए स्पष्ट समयसारिणी जारी की गई थी। इसके तहत 1 सितम्बर से 30 सितम्बर 2026 तक बिना किसी विलंब शुल्क के आवेदन करने का अवसर दिया गया था। इसके बाद नियमों के तहत 1 से 15 अक्तूबर तक एक हजार रुपए और 16 से 31 अक्तूबर तक दो हजार रुपए विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का प्रावधान रखा गया था। बोर्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि 31 अक्तूबर के पश्चात प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर केवल सचिव या अध्यक्ष की विशेष अनुमति के बाद ही विचार किया जाएगा, जिसके लिए पांच हजार रुपए विलंब शुल्क के साथ अतिरिक्त जुर्माना भी देना होगा।