दसवीं की गणित परीक्षा में नकल करते पकड़े 2 विद्यार्थी

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Sep, 2022 09:07 PM

dharamsala class 10th student chiting

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं व 12वीं टर्म-1 परीक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। सोमवार को दसवीं की टर्म-1 परीक्षा में 2 विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया है।

धर्मशाला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं व 12वीं टर्म-1 परीक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। सोमवार को दसवीं की टर्म-1 परीक्षा में 2 विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया है। यह दोनों ही परीक्षार्थी जिला ऊना में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में परीक्षा दे रहे थे। सोमवार को दसवीं कक्षा में गणित व 12वीं में अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। बोर्ड ने 15 सितम्बर से परीक्षाएं शुरू की हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से भी परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा गठित उडऩदस्ते परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!