RSS की पैरवी करने वाले नैतिकता का पाठ न पढ़ाएं : मुकेश अग्निहोत्री

Edited By Vijay, Updated: 09 Mar, 2023 10:46 PM

deputy cm mukesh agnihotri

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार की तरफ से दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आरएसएस की पैरवी करने वालों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने की आवश्यकता नहीं है।

शिमला (ब्यूरो): उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार की तरफ से दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आरएसएस की पैरवी करने वालों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपिन सिंह परमार व डाॅ. राजीव बिंदल खुलकर पद पर रहते हुए भाजपा विचारधारा की पैरवी किया करते थे। उन्होंने कहा कि यह किसी से छिपा नहीं है कि उनकी तरफ से सदन के भीतर किस तरह की टिप्पणियां की गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि डाॅ. राजीव बिंदल ने तो अध्यक्ष पद पर रहते हुए पार्टी के लिए प्रचार किया। इसी तरह विपिन सिंह परमार आरएसएस की विचारधारा को लेकर टिप्पणियां करते थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के घेराव की धमकी देने वालों को पहले अपने भीतर झांककर देखना चाहिए। 

परमार ने भाजपा प्रवक्ता के रूप में कार्य किया : लखनपाल
कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने आरोप लगाया कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया पर गैर-जिम्मेदाराना व तथ्यहीन बयानबाजी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि परमार बतौर अध्यक्ष अपने कार्यकाल के दौरान भाजपा के प्रवक्ता के रूप में कार्य करते थे। इसके अलावा वह भाजपा की बैठकों में भी भाग लेते थे। उन्होंने कहा कि पठानिया ने होली के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 2 माह के लिए गए कार्यों की सराहना की है, जिससे किसी मर्यादा व गरिमा का अपमान नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि परमार तो खुद मुख्यमंत्री के पक्ष में कसीदे पढ़ा करते थे। ऐसे में उनकी तरफ से इस तरह की बयानबाजी शोभा नहीं देती।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!