न जयराम का बना मंडी में हवाई अड्डा और न अनुराग की रेल पहुंची हमीरपुर : मुकेश अग्निहोत्री

Edited By Vijay, Updated: 07 Feb, 2023 09:53 PM

deputy cm mukesh agnihotri

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार भारी-भरकम कर्र्जे का सैलाब छोड़कर गई है। सवाल यह है कि जब भाजपा सत्ता में आई थी तब डबल इंजन की बात कही थी। जब केंद्र में इनकी सरकार थी तो फिर दिल्ली से पैसा लेकर क्यों नहीं आए। दिल्ली से...

ऊना (सुरेन्द्र): उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार भारी-भरकम कर्र्जे का सैलाब छोड़कर गई है। सवाल यह है कि जब भाजपा सत्ता में आई थी तब डबल इंजन की बात कही थी। जब केंद्र में इनकी सरकार थी तो फिर दिल्ली से पैसा लेकर क्यों नहीं आए। दिल्ली से एक रुपया भी नहीं लाया गया और यहां अंधाधुंध कर्जे लिए गए। डबल इंजन सरकार यहां फेल हो गई। पूरा जोर कर्जों पर लगा दिया गया। अब इन कर्जों की अदायगी की जा रही है। जरूरी था कि केन्द्र से कोई पैकेज की घोषणा भाजपा सरकार के समय में होती। अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा कर्जे लेने पर जो टिप्पणियां हो रही हैं वह सही नहीं है। सीमा में रहकर ही कर्ज लिए जा रहे हैं लेकिन कर्जों का शैड्यूल जयराम सरकार का तय किया हुआ है। 

दिल्ली में केंद्र को उकसा रहे हिमाचल के भाजपा नेता 
मुकेश ने कहा कि भाजपा ओल्ड पैंशन स्कीम के खिलाफ है। केंद्र सरकार भी ओपीएस के खिलाफ है। यह भी बयान दिए जा रहे हैं कि यदि प्रदेश सरकारें ओपीएस देंगी तो उनकी कोई वित्तीय मदद नहीं की जाएगी। यह सारा फीडबैक भाजपा की लीडरशिप दिल्ली को दे रही है। हिमाचल के भाजपा नेता दिल्ली में केंद्र को उकसा रहे हैं। कर्मचारियों को उनका अधिकार देना हमारा दायित्व है। कर्मचारियों को ओपीएस का वायदा किया है। भाजपा को यह रास नहीं आ रहा है। भाजपा कर्मचारियों के भी विरोध में है और ओपीएस के भी खिलाफ है। शांता कुमार के समय से ही भाजपा कर्मचारियों के खिलाफ रही है। 

ऑन गोइंग प्रोजैक्टों को हासिल हुई 1900 करोड़ की राशि
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रेलवे परियोजनाओं के लिए जो 1900 करोड़ की राशि दी गई है वह ऑन गोइंग प्रोजैक्टों को हासिल हुई है। प्रदेश के 2 बड़े नेता भाजपा में हैं। एक जयराम ठाकुर हैं जिन्होंने कहा कि वह मंडी में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाएंगे। जहाजों की नाइट लैंडिंग होगी। उनके इस प्रोजैक्ट पर जाहिर है कि केंद्र में मंत्री अनुराग ठाकुर ने अड़ंगा लगाया हो तो दूसरी तरफ अनुराग ठाकुर हमीरपुर में रेल लाइन बिछाना चाहते हैं लेकिन उनके इस प्रोजैक्ट पर मुख्यमंत्री के तौर पर जयराम ठाकुर ने अड़ंगा लगाया। इसी के चलते जयराम ने जमीन अधिग्रहण के लिए जो गारंटी देनी थी वह नहीं दी गई, ऐसे में दोनों प्रोजैक्ट लटक गए। 

हिमाचल के 8000 करोड़ रुपए दे केंद्र
एनपीएस में जमा राशि को लौटाने के मुद्दे पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकारें तालमेल से चलती हैं। संघीय ढांचे के तहत अपने-अपने दायित्व व अधिकार हैं। हिमाचल के 8000 करोड़ रुपए केंद्र में जमा हैं और वह देना चाहिए। यह राशि केंद्र रिलीज करे ताकि हम ओपीएस को सही ढंग से लागू कर सकें। यदि केंद्र कोई राशि नहीं देगा तब भी हमारी ओपीएस देने की वचनबद्धता है। 

दिल्ली में जाकर रो रहे भाजपा नेता
डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता दिल्ली में जाकर रो रहे हैं कि हिमाचल में बंदिशें लगाओ व ग्रांट बंद करो, सरकार में अड़ंगे लगाओ ताकि हिमाचल सरकार काम न कर सके। जयराम साजिशें रच रहे हैं। गलत तस्वीर केंद्र को प्रस्तुत कर रहे हैं। कर्मचारी विरोधी चेहरा जितना मर्जी उजागर कर लें लेकिन सरकार कल्याणकारी कदम उठाने से नहीं हटेगी।

हम बनाएंगे बल्क ड्रग पार्क
मुकेश ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क का सैद्धांतिक फैसला 2012-2017 के बीच उनकी सरकार के कार्यकाल में हुआ था। उस समय केंद्र से मंत्री आए थे और इसकी घोषणा भी की थी। अब 5 साल के बाद अंतिम समय में घोषणा भाजपा सरकार ने की लेकिन उसके लिए कोई पैसा नहीं आया। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क हम बनाएंगे। उसकी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी और इसके लिए वह विशेष रूप से दिल्ली भी जाएंगे। इसी के साथ बीबीएमबी और पौंग डैम से जो भी सिंचाई व पेयजल योजनाएं शुरू की जानी हैं उसके लिए भी केंद्र से बात करेंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!