Una: "2 महीने में तैयार होगा राजकीय महाविद्यालय खड्ड का इनडोर स्टेडियम", मुकेश अग्निहोत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Aug, 2026 10:06 AM

deputy chief minister mukesh agnihotri

Una News : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय खड्ड में 13.72 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन इनडोर स्टेडियम का कार्य लगभग दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने सोमवार को निर्माणाधीन स्टेडियम का दौरा कर कार्य की प्रगति...

Una News : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय खड्ड में 13.72 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन इनडोर स्टेडियम का कार्य लगभग दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने सोमवार को निर्माणाधीन स्टेडियम का दौरा कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

युवाओं को आधुनिक सुविधाएं भी होंगी उपलब्ध

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इनडोर स्टेडियम के तैयार होने से महाविद्यालय के विद्यार्थियों और क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक खेल एवं फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्टेडियम में मल्टीपर्पज हॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और वॉलीबॉल की सुविधाओं के साथ बॉक्सिंग रिंग, फिटनेस सेंटर, योगा एवं मेडिटेशन हॉल तथा कैफेटेरिया का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल, फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र में शिक्षा के साथ खेल अधोसंरचना को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है। राजकीय महाविद्यालय खड्ड में बन रहा यह इंडोर स्टेडियम क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना है।

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल और अन्य गतिविधियों के लिए भी आधुनिक सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि बेहतर खेल सुविधाओं से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। हरोली क्षेत्र में शिक्षा और खेल सुविधाओं को मजबूत करने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टेडियम का शेष कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए और निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि लगभग दो माह में स्टेडियम तैयार होने के बाद विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!