कुफरी में आग में झुलसी महिला की आईजीएमसी में मौत

Edited By Vijay, Updated: 26 Aug, 2020 09:47 PM

death of woman

राजधानी के पर्यटन स्थल कुफरी में आग से झुलस जाने के बाद उपचार के दौरान 60 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुफरी के खरेच गांव की महिला अस्थायी कमरे ढार में पति संग रहती थी।

शिमला (ब्यूरो): राजधानी के पर्यटन स्थल कुफरी में आग से झुलस जाने के बाद उपचार के दौरान 60 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुफरी के खरेच गांव की महिला अस्थायी कमरे ढार में पति संग रहती थी। मंगलवार शाम कमरे में अचानक आग लग गई और इसकी चपेट में आकर महिला बुरी तरह से झुलस गई थी। झुलसी महिला को उपचार के लिए आईजीएमसी में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को दिन में उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान मनु कुमारी पत्नी प्रेम सिंह बहादुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी परवीर ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि महिला ने खुद आग लगाई है या इस घटना को अंजाम दिया गया है, इसकी जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!