दर्दनाक हादसा : पेपर देने के बाद खड्ड में नहाने उतरे 2 छात्र, एक की मौत

Edited By Vijay, Updated: 26 Sep, 2023 09:30 PM

death of student drown in khadd

मंडी जिले के कोटली क्षेत्र में स्कूल से पेपर देने के बाद अर्नोड़ी खड्ड में नहाने उतरे 2 छात्रों में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा अस्पताल में उपचाराधीन है।

मंडी (रजनीश): मंडी जिले के कोटली क्षेत्र में स्कूल से पेपर देने के बाद अर्नोड़ी खड्ड में नहाने उतरे 2 छात्रों में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा अस्पताल में उपचाराधीन है। जानकारी के अनुसार कोटली के निजी स्कूल के 8वीं कक्षा के 2 छात्र तरुण कुमार और मंजुल साढ़े 12 बजे पेपर देने के बाद अपने दोस्तों के साथ अर्नोड़ी खड्ड में नहाने चले गए। खड्ड में पानी ज्यादा होने के कारण दोनों छात्र खड्ड में डूब गए, जिन्हें खड्ड के साथ खेतों में काम कर रहे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को कोटली स्थित सिविल अस्पताल पहुंंचाया, जहां डॉक्टरों ने मंजुल कुमार को मृत घोषित कर दिया, वहीं तरुण कुमार को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रैफर कर दिया। यहां से भी गंभीर हालत के चलते तरुण कुमार को मेडिकल काॅलेज नेरचौक रैफर कर दिया है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि मृतक छात्र मंजुल कुमार पुत्र हुकम चंद गांव धरवालड़ी का रहने वाला था।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!