घुमारवीं के मरहोल में सर्पदंश की घटना, 40 वर्षीय व्यक्ति की गई जान

Edited By Vijay, Updated: 08 Jul, 2024 02:16 PM

death of person due to snake bite

बरसात के मौसम में सांप के काटने के मामले बहुत ज्यादा सामने आते हैं, जिसमें कई बार लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ जाता है। ऐसा ही एक मामला घुमारवीं थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मरहोल में देखने को मिला।

घुमारवीं (राकेश): बरसात के मौसम में सांप के काटने के मामले बहुत ज्यादा सामने आते हैं, जिसमें कई बार लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ जाता है। ऐसा ही एक मामला घुमारवीं थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मरहोल में देखने को मिला। यहां एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान श्याम लाल (40) पुत्र ठाकुर दास के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार श्याम लाल को घर पर सांप ने काट लिया था। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल ले गए थे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद श्याम लाल को एम्स अस्पताल कोठीपुरा (बिलासपुर) रैफर कर दिया था। यहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस थाना घुमारवीं द्वारा इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!