ऊना के समूरखुर्द में कार दुर्घटनाग्रस्त, बंगाणा के चालक की मौ.त

Edited By Vijay, Updated: 06 Apr, 2024 10:16 PM

death of driver in car accident

ऊना जिला मुख्यालय के नजदीक समूरखुर्द में हुए एक कार हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकित ठाकुर पुत्र राकेश कुमार निवासी डरोह तहसील बंगाणा जिला ऊना के रूप में की गई है।

ऊना (वार्ता): ऊना जिला मुख्यालय के नजदीक समूरखुर्द में हुए एक कार हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकित ठाकुर पुत्र राकेश कुमार निवासी डरोह तहसील बंगाणा जिला ऊना के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार समूरखुर्द के रहने वाले रक्षित ठाकुर पुत्र शमशेर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर रात जब वह अपने घर में पढ़ाई कर रहा था तो उसे ऊना-हमीरपुर हाईवे से लगातार हॉर्न बजाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब रक्षित ठाकुर सड़क पर आया तो उसने देखा कि एक गाड़ी सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी थी और उसमें एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़ा था। कुछ ही देर में एक दंपति वहां पर आया और उसने इस घायल युवक की पहचान अंकित ठाकुर के रूप में की। 

एम्बुलैंस की मदद से फौरन इस युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और आगामी कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि इस हादसे का कारण तेज रफ्तार हो सकता है। गाड़ी को एक नाली में क्षतिग्रस्त हालत में पाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!