ब्यास नदी किनारे मिला गला-सड़ा शव, पुलिस छानबीन में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 20 Aug, 2019 10:43 PM

dead body found in edge of beas river

सुजानपुर ब्यास नदी में एक शव मिला है। यह कंकाल बन चुका शव किसका है, इसका कोई अता-पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची सुजानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मैडीकल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सुजानपुर: सुजानपुर ब्यास नदी में एक शव मिला है। यह कंकाल बन चुका शव किसका है, इसका कोई अता-पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची सुजानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मैडीकल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुजानपुर थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार प्रात: दूरभाष पर सूचना मिली थी कि एक शव ब्यास नदी के किनारे श्मशानघाट के पास पड़ा है। सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए शव को पानी से बाहर निकाला।

बिना कपड़ों के मिला है शव, कमर पर बंधा है काला धागा

थाना प्रभारी ने बताया यह शव बिना कपड़ों के मिला है जो किसी व्यक्ति का है तथा पूरी तरह गला-सड़ा हुआ है, जिसकी कमर पर केवल एक काला धागा बंधा हुआ है। इसके अलावा इसकी कोई पहचान नहीं हुई है। वहीं शव मिलने की सूचना निकटवर्ती थानों में दे दी गई है। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!