हिमचल में कोरोना संक्रमण से 33 वर्षीय युवक की मौत, जानिए कितने आए नए मामले

Edited By Vijay, Updated: 25 Jun, 2022 09:21 PM

corona virus in himachal

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण से 1 मौत हुई है जबकि 63 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक चम्बा में कोरोना संक्रमण से 33 वर्षीय युवक की मौत दर्ज की गई है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण से 1 मौत हुई है जबकि 63 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक चम्बा में कोरोना संक्रमण से 33 वर्षीय युवक की मौत दर्ज की गई है। इसके अलावा नए आए मामलों में चम्बा का 1, हमीरपुर के 3, कांगड़ा के 25, किन्नौर के 2, कुल्लू के 1, लाहौल-स्पीति के 4, मंडी के 10, शिमला के 2, सोलन के 12 व ऊना के 3 मरीज शामिल हैं। प्रदेश में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 292 पहुंच गई है है। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कोरोना के 285705 मामले आए हैं, जिनमें से 281272 मरीज ठीक हुए हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!