शिमला में राम मंदिर में निकाह रिसेप्शन पर विवाद, हिंदू संघर्ष समिति के नेता हाउस अरेस्ट

Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Apr, 2026 03:49 PM

controversy over nikah reception at ram temple in shimla

Shimla News :  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक मुस्लिम युवती के निकाह की रिसेप्शन पार्टी को लेकर उपजा विवाद गहरा गया है। श्री राम मंदिर हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम का विरोध कर रहे हिंदू संगठनों के कड़े रुख को देखते हुए शिमला पुलिस ने एहतियाती...

Shimla News :  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक मुस्लिम युवती के निकाह की रिसेप्शन पार्टी को लेकर उपजा विवाद गहरा गया है। श्री राम मंदिर हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम का विरोध कर रहे हिंदू संगठनों के कड़े रुख को देखते हुए शिमला पुलिस ने एहतियाती कदम उठाए हैं। पुलिस ने हिंदू संघर्ष समिति के प्रमुख नेताओं के आवास पर दस्तक दी है, जिसे कार्यकर्ताओं ने 'हाउस अरेस्ट' (नजरबंदी) बताया है, हालांकि पुलिस इसे केवल जांच का हिस्सा मान रही है।

मुंडन की चेतावनी और पुलिसिया कार्रवाई

हिंदू संघर्ष समिति ने राम मंदिर परिसर के हॉल में इस आयोजन के विरोध में आज दोपहर तीन बजे सामूहिक 'मुंडन' करवाने का ऐलान किया था। स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने संघर्ष समिति के नेता विजय शर्मा सहित अन्य नेताओं के घर के बाहर पहरा बैठा दिया है। एसपी शिमला गौरव सिंह ने स्पष्ट किया कि शहर की शांति व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

सूद सभा ने रखा अपना पक्ष

विवाद के बीच सूद सभा के अध्यक्ष राजीव सूद ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि राम मंदिर हॉल की बुकिंग में धर्म या जाति के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता। उन्होंने कहा, " युवती का निकाह बालूगंज मस्जिद में संपन्न होगा, राम मंदिर हॉल का उपयोग केवल रिसेप्शन (प्रतिभोज) के लिए किया जा रहा है। हॉल के नियमों के अनुसार केवल शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा, जिसका जिम्मा हिंदू रसोइए श्रवण शर्मा को दिया गया है। यह पहली बार नहीं है जब यहां मुस्लिम परिवार का कार्यक्रम हो रहा है। पहले भी यहां सर्वधर्म सद्भाव के तहत शादियां होती रही हैं।

परिवार की भावुक अपील

युवती के पिता मोहम्मद नासिर और चाची गज़ाला अनवर ने समाज से शांति की अपील की है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार पीढ़ियों से शिमला में रह रहा है और इस रिसेप्शन में शामिल होने वाले अधिकांश अतिथि हिंदू समाज से ही हैं। गज़ाला अनवर ने जानकारी दी कि वर्ष 2005 में उनकी अपनी शादी भी इसी राम मंदिर हॉल में संपन्न हुई थी, अतः इस निजी कार्यक्रम को सांप्रदायिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। फिलहाल, राम मंदिर हॉल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!