बिलासपुर में ट्रक से शराब की 450 पेटियां पकड़ीं, चालक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 28 Jan, 2021 09:58 PM

consignment of liquor recovered from truck

सिटी पुलिस ने एक ट्रक में लदी करीब 450 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह शराब बद्दी से घुमारवीं की तरफ ले जाई जा रही थी। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम करीब साढ़े 8 बजे सिटी पुलिस चौकी की एक टीम...

बिलासपुर (मुकेश/प्रकाश): सिटी पुलिस ने एक ट्रक में लदी करीब 450 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह शराब बद्दी से घुमारवीं की तरफ ले जाई जा रही थी। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम करीब साढ़े 8 बजे सिटी पुलिस चौकी की एक टीम प्रभारी चमल ठाकुर की अगुवाई में शहर में गश्त कर रही थी। वैटर्नरी चौक के पास पहुंचने पर पुलिस टीम ने एक ट्रक को नैशनल हाईवे के किनारे खड़ा हुआ पाया। पुलिस टीम जब ट्रक के पास गई तो ट्रक का चालक पुलिस कर्मियों को देख कर ट्रक से उतर कर भागने लगा लेकिन पुलिस कर्मियों ने उक्त ट्रक चालक को मौके पर ही दबोच लिया।

ट्रक चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि ट्रक में शराब लदी हुई है और उसे वह बद्दी से घुमारवीं की तरफ ले जा रहा है। वहीं सिटी पुलिस चौकी के प्रभारी चमन ठाकुर ने बताया कि ट्रक चालक के अनुसार ट्रक में करीब शराब की 450 पेटियां हैं। जांच करने पर बरामद शराब सेल फॉर चंडीगढ़ पाई गई है, जिसे हिमाचल में नहीं बेचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि शराब को कब्जे में लेकर ट्रक चालक के विरूद्ध केस दर्ज किया जा रहा है। डीएसपी मुख्यालय संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!