सुधीर शर्मा बोले-वीरभद्र सिंह के साथ मेरा अटूट रिश्ता, जीएस बाली बड़े भाई समान

Edited By Vijay, Updated: 12 Jul, 2020 11:26 PM

congress leader sudhir sharma

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व उनके परिवार के साथ उनका अटूट रिश्ता है, जोकि किसी भी प्रमाण का मोहताज नहीं है। शिमला में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री के निवास होलीलॉज में...

धर्मशाला (ब्यूरो): कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व उनके परिवार के साथ उनका अटूट रिश्ता है, जोकि किसी भी प्रमाण का मोहताज नहीं है। शिमला में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री के निवास होलीलॉज में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के लिए आयोजित दोपहर भोज में शामिल न होने को लेकर उठी चर्चाओं पर सुधीर ने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने कुछ अन्य नेताओं के साथ होलीलॉज गए थे। इस दौरान उन्होंने लंच भी साथ किया। वीरभद्र सिंह से पारिवारिक बातों के अलावा सियासी गुफ्तगू भी हुई।

सुधीर ने कहा कि वीरभद्र सिंह के निवास स्थान पर आज का लंच उन नेताओं के लिए रखा गया था, जो उन्हें जन्मदिन की बधाई देने शिमला नहीं पहुंच सके थे। इस आयोजन को राजनीति से जोड़ना तर्कसंगत नहीं है। पूर्व मंत्री जीएस बाली द्वारा उन्हें बेटे समान कहने पर सुधीर ने कहा कि बाली उनके बड़े भाई के समान हैं। इससे अधिक वह कुछ नहीं कहेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!