शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों के पॉजटिव आने से अभिभावकों में चिंता

Edited By Rajneesh Himalian, Updated: 28 Jul, 2021 12:30 PM

concern  positive arrival of students of educational institutions

प्रदेश में 2 अगस्त से पहले स्कूल-कालेज खुलने से पहले शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के कोरोना पॉजिटिव आने से अभिभावकों में भी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।

धर्मशाला (ब्यूरो) : प्रदेश में 2 अगस्त से पहले स्कूल-कालेज खुलने से पहले शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के कोरोना पॉजिटिव आने से अभिभावकों में भी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। हालांकि अभी तक तकनीकी शिक्षण संस्थानों को ही खोला गया है लेकिन मंगलवार को जिला कांगड़ा मे पॉलटेक्निक कालेज के 11 विद्यार्थियों के एक साथ संक्रमित होने से स्थिति चिंतनीय बन गई है। जिला में यह संस्थान ही नहीं बल्कि धर्मशाला के समीपवर्ती क्षेत्र में चलने वाले एक अन्य चिकित्सा से सबंधित संस्थान की छात्राएं भी पॉजिटिव पाई गई हैं। संस्थान के हॉस्टल की संक्रमित छात्राओं के संपर्क में आने वाली अन्य छात्राओं को आईसोलेट कर दिया गया है लेकिन स्कूल-कालेजों को खुलने से पहले तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से अभिभावकों में भी चिंता पैदा हो रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!