कुल्लू के रायसन में 2 वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर, आल्टो कार चालक की मौत

Edited By Vijay, Updated: 26 Feb, 2022 09:32 PM

collision between 2 vehicle death of driver

जिला कुल्लू के मुख्यालय के साथ लगते रायसन में कैच फैक्टरी के पास 2 वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर सड़क दुर्घटना के कारणों की जांच...

कुल्लू (संजीव जैन): जिला कुल्लू के मुख्यालय के साथ लगते रायसन में कैच फैक्टरी के पास 2 वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर सड़क दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गाड़ी (पीबी 01सी-1905) मनाली से चंडीगढ़ को ओर जा रही थी। जब गाड़ी हनुमान मन्दिर के पास रायसन में कैच फैक्टरी पास पहुंची तो उसी दौरान एक आल्टो कार (एचपी 01एम-3182) तेज रफतार से गलत दिशा में आकर पंजाब नंबर की गाड़ी से टकरा गई। 

एएसपी कुल्लू सागर चंद्र ने बताया कि इस सड़क दुर्घटना में पंजाब नंबर की गाड़ी में सवार चालक जोग राज (32) निवासी गुरु गोविंद सिंह नगर अमृतसर पंजाब, सीएनजी गैस स्टेशन एलबीएस मार्ग पश्चिम मुंबई निवासी अभिषेक अरुण श्रीभटे (38), आशा शंकर लातेरे (56), सुनंदा अरुण श्रीभटे (64) व अभिषेक अबोली श्रीभाटे (35) घायल हुए हैं, जिनका कुल्लू अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं इलाज के दौरान आल्टो गाड़ी के चालक गगन कुमार निवासी गांव कुलाह, डाकघर खोलनाला, तहसील बालीचौकी जिला मंडी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एएसपी कुल्लू सागर चंद्र ने बताया कि कुल्लू पुलिस की टीम ने सड़क दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!