राष्ट्रीय पैंशन योजना कर्मचारी संघ कर्नाटक ने बेंगलुरु में सीएम सुखविंदर सिंह से की भेंट

Edited By Vijay, Updated: 20 May, 2023 11:36 PM

cm sukhvinder singh

राष्ट्रीय पैंशन योजना कर्मचारी संघ कर्नाटक के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को बेंगलुरु में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष शांताराम तेजा न की। इस मौके पर संघ ने हिमाचल प्रदेश में पुरानी पैंशन योजना की...

शिमला (हैडली): राष्ट्रीय पैंशन योजना कर्मचारी संघ कर्नाटक के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को बेंगलुरु में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष शांताराम तेजा न की। इस मौके पर संघ ने हिमाचल प्रदेश में पुरानी पैंशन योजना की बहाली के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया, साथ ही उम्मीद जताई कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार के गठन के बाद अब यहां भी जल्द ही पुरानी पैंशन योजना बहाल होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में पुरानी पैंशन योजना को बहाल करने से लगभग 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभ हुआ है। उन्होंने राज्य की विकास यात्रा में कर्मचारियों के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार किया और उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों और पैंशनर्ज दोनों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया है। उन्होंने राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार होने पर कर्मचारियों को अतिरिक्त लाभ प्रदान करने का आश्वासन दिया।

सिद्धारमैया के शपथ समारोह में शामिल हुए सीएम
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सिद्धारमैया को बधाई दी है। सीएम सुखविंदर सिंह भी शनिवार को बेंगलुरु में आयोजित उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीएम सिद्धारमैया के दूरदर्शी और सक्षम नेतृत्व में कर्नाटक राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब और शोषित वर्गों का विशेष ध्यान रखने के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!