दिल्ली में PM मोदी से मिले CM जयराम, इस खास मकसद के लिए दिया न्यौता

Edited By Vijay, Updated: 21 Nov, 2019 03:58 PM

cm jairam met from pm modi

हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल के 2 साल पूरे होने पर शिमला में जश्न का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए प्रदेश भाजपा जोरशोर से तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं दिल्ली गए सीएम जयराम ठाकुर ने वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर...

शिमला: हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल के 2 साल पूरे होने पर शिमला में जश्न का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए प्रदेश भाजपा जोरशोर से तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं दिल्ली गए सीएम जयराम ठाकुर ने वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें जश्न में शामिल होने का न्यौता दिया है। सूत्रों के अनुसार सीएम जयराम शिमला में भाजपा सरकार के जश्न के बहाने पीएम मोदी से किसी बड़ी योजना की शुरूआत करवाने के प्रयास में हैं।

इससे पहले बीते बुधवार की शाम को वह पार्टी अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें भी इस जश्न में शामिल होने का न्यौता दे चुके हैं। बता दें कि सीएम जयराम बीते दिन दिनों से दिल्ली के प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने संघ नेताओं के अलावा स्मृति ईरानी, हरदीप सिंह पुरी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!