शिमला में दुकान को लेकर 2 समुदायों में बवाल, देवभूमि संघर्ष समिति ने तोड़ा ताला; हाथापाई तक पहुंची बात

Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Mar, 2026 02:49 PM

clash between two communities over a shop in shimla

Shimla News : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की सब्जी मंडी में एक दुकान को लेकर विवाद ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया, जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

Shimla News : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की सब्जी मंडी में एक दुकान को लेकर विवाद ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया, जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

क्या है पूरा विवाद?

जानकारी के अनुसार, देवभूमि संघर्ष समिति के कुछ सदस्य मौके पर पहुंचे और कथित रूप से दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान बाहर फेंक दिया। आरोप है कि विशेष समुदाय के लोगों ने दुकान पर जबरन कब्जा किया है। इस घटना के दौरान दुकान संचालित करने वाली महिला भावुक हो गई और उसने अपने साथ हुई घटना को लेकर नाराजगी जताई। महिला ने रोते हुए बताया कि वे अपनी भाभी के निधन पर शोक व्यक्त करने गई थीं। जब वे वापस लौटीं, तो पाया कि उनकी दुकान पर किसी और ने ताला जड़ दिया है। 

दूसरे पक्ष का दावा: 'एक करोड़ में खरीदी दुकान'

समिति की एक सदस्य ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि दुकान पर जबरन कब्जा करने के साथ-साथ दुकान मालिक को धमकाया गया। उनके अनुसार, कुछ लोगों ने कथित रूप से बुजुर्ग महिला के साथ दुर्व्यवहार किया और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। उनका कहना है कि यह दुकान वर्ष 1947 से संबंधित परिवार के कब्जे में थी। दूसरी ओर, मुस्लिम पक्ष ने इन आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया है कि उन्होंने यह दुकान करीब एक करोड़ रुपये में खरीदी है। वहीं, हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!