चिट्टा मामले में मास्टरमाइंड के बाद अब मुख्य आपूर्तिकर्ता की हुई गिरफ्तारी

Edited By kirti, Updated: 24 Aug, 2019 01:51 PM

chitta

मंडी के सुंदरनगर क्षेत्र में बड़े स्तर पर चिट्टा बेचने को लेकर पुलिस टीम द्वारा एक बाद एक गिरफ्तारी करने से इस काले कारोबार के कदम रोक दिए है। बीते मंगलवार को सुंदरनगर के सलापड़ पुल पर पुलिस द्वारा 5.27 ग्राम चिट्टा सहित दो युवकों को हिरासत में लेने...

सुंदरनगर(नितेश सैनी): मंडी के सुंदरनगर क्षेत्र में बड़े स्तर पर चिट्टा बेचने को लेकर पुलिस टीम द्वारा एक बाद एक गिरफ्तारी करने से इस काले कारोबार के कदम रोक दिए है। बीते मंगलवार को सुंदरनगर के सलापड़ पुल पर पुलिस द्वारा 5.27 ग्राम चिट्टा सहित दो युवकों को हिरासत में लेने के मामले में मास्टरमाइंड के बाद मुख्य आपूर्तिकर्ता की गिरफ्तारी हुई है। जिसे पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया है। सुंदरनगर पुलिस टीम ने थाना प्रभारी प्रकाश चंद मिश्रा की अगवाई में बिलासपुर जिला के हरनोड़ा के कसोल गांव में दबिश देकर चिट्टे के मुख्य आपूर्तिकर्ता पवन कुमार पुत्र सदा राम को हिरासत में लिया है। मामले में पहले ही सुंदरनगर के पुंघ निवासी शाहिद उर्फ सन्नी खान की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अब इस मामले में पुलिस 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं।
PunjabKesari

जानकारी के अनुसार पुलिस को चिट्टे सहित पकड़े गए आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान तफ्तीश में सुंदरनगर के पुंघ निवासी शाहिद उर्फ सन्नी खान द्वारा आरोपियों से बिलासपुर जिला के गांव हरनोड़ा के पवन कुमार से चिट्टा मंगवाने के बारे में पता चला। इस पर पुलिस ने आरोपियों की फोन लोकेशन की सीडीआर के मुताबिक सन्नी खान व पवन कुमार के बीच बातचीत की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने आरोपी सन्नी खान की धरपकड़ के बाद हरनोड़ा में देर रात दबिश दी और पवन कुमार को भी हिरासत में ले लिया है। आरोपी पवन कुमार आज यानी शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। बता देकि आरोपी पंजाब से पिछले लंबे से चिट्टा हिमाचल में सप्लाई करता था।

क्या है मामला

सुंदरनगर पुलिस थाना के अंतर्गत मंगलवार को सलापड़ पुलिस चौकी टीम हेड कांस्टेबल हेम सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एनएच-21 चंडीगढ़-मनाली पर स्थित जिला के सलापड़ पुल पर स्थित बीबीएमबी फायर स्टेशन पर मौजूद थे। इसी दौरान बिलासपुर की ओर से सुंदरनगर की ओर एक बिना नंबर की स्कूटी पर सवार होकर दो युवक आए। पुलिस टीम द्वारा बिना नंबर के स्कूटी चालक से कागजात के बारे में पूछताछ की गई। इस पर स्कूटी पर पीछे बैठे व्यक्ति ने हड़बड़ाहट में सड़क के साथ कच्चे भाग पर एक पैकेट फैंका। इस पर सलापड़ पुलिस चौकी टीम ने उपरोक्त पैकेट को कब्जे में लेकर उसमें 5.27 ग्राम चिट्टा पाया। मामले में आरोपी की पहचान विपन(32 वर्ष) पुत्र रोशन लाल गांव लंगट,थाना बरमाणा, जिला बिलासपुर और सौरव पुत्र राकेश कुमार निवासी चतरोखड़ी तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपीयों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

वहीं थाना प्रभारी सुंदरनगर प्रकाश मिश्रा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की मामले में मास्टरमाइंड शाहिद उर्फ सन्नी खान को गिरफ्तार करने के बाद मुख्य आपूर्तिकर्ता पवन कुमार को भी पुलिस ने हरनोड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जाँच शुरू की है। आरोपी पवन कुमार को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में और भी गिरफ्तारिया हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!