मां चिंतपूर्णी जी के दरबार में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा, भक्त ने अर्पित किया चांदी का छत्र

Edited By Vijay, Updated: 07 Jun, 2026 12:55 PM

chintpurni temple in una

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी जी के दरबार में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। रविवार को पंजाब के नूरमहल से आए एक श्रद्धालु परिवार ने अपनी मन्नत पूरी होने पर माता की पावन पिंडी पर 750 ग्राम (पौना किलो)...

चिंतपूर्णी (राकेश): हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी जी के दरबार में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। रविवार को पंजाब के नूरमहल से आए एक श्रद्धालु परिवार ने अपनी मन्नत पूरी होने पर माता की पावन पिंडी पर 750 ग्राम (पौना किलो) शुद्ध चांदी का भव्य छत्र अर्पित किया।

जानकारी के अनुसार श्रद्धालु द्वारा भेंट किया गया यह चांदी का छत्र आधुनिक कलाकारी और बारीक नक्काशी का बेहतरीन नमूना है। माता की पावन पिंडी पर सुशोभित होने के बाद यह छत्र पिंडी की भव्यता को और भी बढ़ा रहा है। मंदिर के पुजारियों ने पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करवाकर इस छत्र को मां के चरणों में समर्पित करवाया।

अपने परिवार के साथ माता के दरबार पहुंचे श्रद्धालु ने बताया कि उनके परिवार पर माता श्री चिंतपूर्णी जी की अपार कृपा है। उन्होंने माता के चरणों में जो मन्नत मांगी थी, वह पूरी हो गई। इसी श्रद्धा भाव और कृतज्ञता को प्रकट करने के लिए उन्होंने यह अद्भुत भेंट मां के चरणों में अर्पित की है। मंदिर के पुजारी वर्ग ने भी माता के आशीर्वाद के रूप में श्रद्धालु परिवार को माता की चुनरी भेंट स्वरूप प्रदान की।

बताते चलें कि माता श्री चिंतपूर्णी जी का दरबार लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह कोई पहला मौका नहीं है जब माता के दरबार में ऐसी बेशकीमती भेंट चढ़ाई गई हो। देश-विदेश से आने वाले भक्त अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार यहां सोना, चांदी, आभूषण और लग्जरी गाड़ियां तक माता के चरणों में अर्पित करते रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!