चिंतपूर्णी में मां के दर्शनों को आए लुधियाना के श्रद्धालु को मिली मौत

Edited By kirti, Updated: 26 Oct, 2019 12:20 PM

chintpurni temple

चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शनों को आए एक श्रद्धालु की मौत हो गई। श्रद्धालु लुधियाना पंजाब का रहने वाला है। उक्त घटना वीरवार रात 7 बजे की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। श्रद्धालु की मौत...

चिंतपूर्णी (सुनील): चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शनों को आए एक श्रद्धालु की मौत हो गई। श्रद्धालु लुधियाना पंजाब का रहने वाला है। उक्त घटना वीरवार रात 7 बजे की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। श्रद्धालु की मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा। फिलहाल पुलिस श्रद्धालु की मौत का कारण उसका अचानक बीमार होना मान रही है। मृतक श्रद्धालु की पहचान विनोद कुमार पुत्र बलवंत राय निवासी हाऊस नंबर 630 सैंदा चौक लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। मृतक की उम्र 48 साल थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक विनोद कुमार लुधियाना से अपने 3 दोस्तों के साथ गाड़ी में शनिवार शाम के समय माता रानी के दर्शनों को आया था लेकिन जब मुख्य पुलिस बैरियर से पैदल मंदिर जाने लगे तो विनोद कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसे तुरंत स्थानीय लोगों की सहायता से चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही विनोद कुमार दम तोड़ चुका था। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना चिंतपूर्णी थाना को दी गई तो मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने साथ आए दोस्तों के भी बयान भी कमलबद्ध किए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!